कायलाना में डूबने से दो दोस्तों की मौत तीसरे युवक को बचाया

-एक मृतक नाबालिग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कायलाना में डूबने से दो दोस्तों की मौत तीसरे युवक को बचाया। शहर की कायलाना झील में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। बारिश के मौसम में यहां घूमने आए कुछ दोस्तों में से दो की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। तीसरे युवक को वहां मौजूद अन्य दोस्तों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में सालावास निवासी प्रिंस (17) पुत्र अंदाराम मेघवाल और नंदवान गांव निवासी सुनील (23) पुत्र नरसिंह राम मेघवाल डूब गए। बाकी दोस्तों ने महेंद्र को बचा लिया।

ट्रेन में छूटा बटुआ लौटाया

झील में डूबे सुनील मेघवाल का शव जल्दी निकाल लिया गया लेकिन प्रिंस का शव मिलने में दिक्कत आई। उसका शव गहरे पानी में नीचे मौजूद झाडिय़ों या दलदल में फंस गया था। प्रिंस की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। उसने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

मना करने पर भी उतरे पानी में:-
हादसे में सुरक्षित बचे महेंद्र ने बताया कि वह अपने दोस्तों सुनील मेघवाल और प्रिंस व अन्य के साथ दोपहर करीब 12 बजे कायलाना झील पर घूमने आया था। बारिश के सुहावने मौसम के कारण झील पर भारी भीड़ थी और कई लोग पानी में नहा रहे थे। उन्हें देखकर प्रिंस और सुनील का मन भी पानी में उतरने का हुआ। महेंद्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की और पानी में जाने से मना किया।

986 वाहन जांचे शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 सहित 307 चालान

इस पर 10वीं कक्षा में पढऩे वाले प्रिंस ने कहा, थोड़ी ही दूर अंदर जाएंगे और तुरंत वापस आ जाएंगे। महेंद्र के अनुसार, सुनील को तैरना बिल्कुल नहीं आता था,जब सुनील ने हिचकिचाहट दिखाई, तो प्रिंस ने उससे कहा,तू चल,तुझे मैं तैरना सिखा दूंगा। प्रिंस के भरोसे पर तीनों पानी में उतर गए और धीरे-धीरे गहरे पानी की तरफ बढ़ गए। जब वे वापस बाहर की तरफ लौट रहे थे,तभी अचानक महेंद्र का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

महेंद्र को डूबता देख किनारे पर मौजूद एक युवक ने उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया,लेकिन जब महेंद्र ने बाहर आकर पीछे देखा,तो सुनील और प्रिंस पानी में कहीं नजर नहीं आ रहे थे। दोनों गहरे पानी में समा चुके थे।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026