Jodhpur Police restores smiles to 58 people.

जोधपुर पुलिस ने लौटाई 58 लोगों की मुस्कान

-मालिकों को सुपुर्द किए गुम हुए मोबाइल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के नेतृत्व में गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के विशेष अभियान के तहत 58 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रामेश्वरम-मदुराई के लिए विशेष रेलगाड़ी आज होगी रवाना

पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों की शिकायतें सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर 58 मोबाइल फोन बरामद किए और सत्यापन के बाद उन्हें उनके मालिकों को वापस सौंप दिया।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो उसकी सूचना तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल की तलाश और बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है। मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने जोधपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026