The Railways paid tribute by naming the station after a martyr.

स्टेशन का नामकरण शहीद से कर रेलवे ने दी श्रद्धांजलि

-कठुआ स्टेशन का नाम अब ‘शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ’

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्टेशन का नामकरण शहीद से कर रेलवे ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय रेलवे ने देश के वीर सपूत शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी को अनूठी श्रद्धांजलि देते हुए जम्मू मंडल के कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब यह स्टेशन ‘शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ’ के नाम से जाना जाएगा। रेलवे का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जलभराव से सूर्यनगरी- रणकपुर सहित 6 ट्रेनें प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्टेशन का नया अल्फा कोड ‘MSKT’ होगा,जबकि संख्यात्मक कोड 03601001 यथावत रहेगा।

इसके अतिरिक्त यूटीएस व पीआरएस सहित रेलवे की सभी आधिकारिक प्रणालियों, अभिलेखों और दस्तावेजों में स्टेशन का नया नाम दर्ज किया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकता शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

आरपीएफ ने 419 लोगों को अपनों से मिलाया

डीआरएम के अनुसार,यह निर्णय शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी के अदम्य साहस, राष्ट्र सेवा और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस नामकरण के माध्यम से भारतीय रेलवे ने राष्ट्र के वीर सपूत को स्थाई श्रद्धांजलि अर्पित की है।