Doordrishti News Logo

द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार को 3 प्रत्याशियों ने किए 7 नामांकन प्रस्तुत

  • लोकसभा आम चुनाव-2024
  • अब तक 10 प्रत्याशियों की ओर से 20 नामांकन दाखिल

जयपुर,द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार को 3 प्रत्याशियों ने किए 7 नामांकन प्रस्तुत। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को 3 प्रत्याशियों द्वारा 7 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।अब तक 10 प्रत्याशियों ने 20नामांकन प्रस्तुत किए हैं।5 लोक सभा क्षेत्रों में कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें – विप्र सेना होली स्नेह मिलन व फाग उत्सव  31 मार्च को

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार को अजमेर में 1 प्रत्याशी ने 4 नामांकन,राजसमंद में 1 प्रत्याशी ने 2 नामांकन,भीलवाड़ा में 1 नामांकन दाखिल किया। अब तक बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 2 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। उदयपुर एवं अजमेर में अब तक एक-एक प्रत्याशी ने 4-4 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। भीलवाड़ा में अब तक 2 प्रत्याशी 2 नामांकन पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। जालोर,चित्तौड़गढ़ एवं कोटा में अब तक 1-1 प्रत्याशी ने 1-1 नामांकन प्रस्तुत किया है।

शुक्रवार को अजमेर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी,राजसमंद से बहुजन समाज पार्टी के नीरू राम कापड़ी और भीलवाडा से बहुजन मुक्ति पार्टी के मोतीलाल सिंघानिया ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अब तक बाड़मेर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी एवं निर्दलीय प्रत्याशी हरपाल सिंह राजपुरोहित,जालोर से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र के चौधरी,उदयपुर से भाजपा प्रत्याशी मन्ना लाल रावत, चित्तौडगढ से पहचान पीपल्स पार्टी के मोहम्मद वाहिद खान,भीलवाड़ा से राइट टू रिकॉल पार्टी के पवन कुमार शर्मा एवं कोटा से राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी तरूण गोचर भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें – लूट केस में वांछित दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

अब तक लोकसभा क्षेत्रवार कुल प्रत्याशी
1- टोंक-सवाईमाधोपुर: 0
2- अजमेर: 1
3- पाली: 0
4- जोधपुर: 0
5- बाड़मेर: 2
6- जालौर: 1
7- उदयपुर: 1
8- बासंवाड़ा: 0
9- चितौड़गढ़: 1
10-राजसमंद: 1
11- भीलवाड़ा: 2
12- कोटा: 1
13- झालावाड़-बारां: 0

दूसरे चरण में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों टोंक-सवाईमाधोपुर,अजमेर, पाली,जोधपुर,बाड़मेर,जालौर, उदयपुर,बासंवाड़ा,चितौड़गढ़, राजसमंद,भीलवाड़ा,कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान की अवधि सुबह 7 बजे से 6 बजे तक रहेगी। 4 अप्रैल तक नामांकन किए जा सकेंगे। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना 4 जून को होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed