Doordrishti News Logo

लूट केस में वांछित दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

  • पिछले छह माह से चल रहा था फरार
  • कई प्रकरण हो रखे हैं दर्ज

जोधपुर,लूट केस में वांछित दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने लूट के मामले में छह माह से वांछित चल रहे दस हजार की इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छह महिने पहले कमला नेहरू नगर की पॉश कॉलोनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा वह बिलाड़ा,कुड़ी भगतासनी में चेन लूट और फायरिंग में भी शामिल रहा है। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़ें – गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत

प्रतापनगर थानाधिकारी विजयसिंह ने बताया कि विष्णु की ढाणी चांदेलाव कापरड़ा निवासी पिंटू उर्फ सैण्डी पुत्र आसुराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार का इनाम घोषित हो रखा था।

यह है मामला
थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि 29 अगस्त 23 को सी-93 कमला नेहरू नगर निवासी भवनेश जांगिड़ पुत्र भंवरलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसके अनुसार रात के समय में दो युवक जिनके मुंंह बंधे थे और दो युवकों ने हेलमेट पहन रखा था। जिनके हाथ में पिस्टल थी। जिन्होंने परिवार के लोगों को धमकाया और मोबाइल और दो बाइक लूट कर ले गए थे। जिस पर लूट का प्रकरण दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें – राज्य में एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध

यह वारदातें भी स्वीकारी
लूट के आरोपी पिंटू उर्फ सैण्डी से पुलिस पूछताछ में पता लगा कि उसने 25 जुलाई 23 को बिलाड़ा में अपने साथियों के संग मिलकर कार में बैठे व्यक्ति को धमका कर सोने की चेन को लूटा था। इसी तरह 7 अगस्त 23 को एक कार चालक को लूटने के उपरांत फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। मामला बिलाड़ा में दर्ज हो रखा है। जबकि 13 अगस्त 23 को झालामंड चौराहा के पास में पिस्टल दिखाकर स्कूटी चालक से बैग लूट की वारदात भी की है। इस बारे में कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

पुलिस की टीम में यह भी थे शामिल
आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई मदनसिंह,कांस्टेबल श्यामलाल,विश्व प्रतापसिंह एवं महेश भी शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026