Doordrishti News Logo

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी माध्यम

दिव्यांग,किसान,पशुपालक, पेंशनर एवं गर्भवती महिलाओं को एक ही स्थान पर मिला योजनाओं का लाभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीण सेवा शिविर बना जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी माध्यम। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत भालू रतनगढ़ में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया,जिससे आमजन को राहत एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हुईं।

ग्रामीण सेवा शिविर में परिवहन विभाग द्वारा दिव्यांग विशेष योग्यजन कैलाश चंद्र को नि:शुल्क रोडवेज पास बनाकर वितरित किया गया। इस सुविधा से उन्हें आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक सुगम होगी।

संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ और सामाजिक न्याय पर मंथन

इसी शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत ओमा देवी का चयन कर उनकी भैंस के लिए 40 हजार रुपये तथा गाय के लिए 27 हजार रुपये की बीमा पॉलिसी जारी की गई। कृषि विभाग द्वारा तारबंदी अनुदान योजना के अंतर्गत लाभार्थी दीपसिंह को अनुदान प्रदान किया गया।

शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनर गोरधन सिंह की लंबे समय से वार्षिक सत्यापन के अभाव में बंद पेंशन को एसएसपी ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन कर पुन: प्रारंभ कराया गया। इससे उन्हें नियमित पेंशन का लाभ फिर से मिलने लगेगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान विकास अधिकारी चंपालाल आचार्य ने बीरा धर्मपत्नी महेन्द्रराम एवं पूजा धर्मपत्नी हुकमाराम की गोदभराई की रस्म संपन्न कर स्वस्थ मातृत्व,संतुलित पोषण एवं सुरक्षित प्रसव की शुभकामनाएं दीं। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत भालू रतनगढ़ में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिससे आमजन को राहत एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हुईं।

ग्रामीण सेवा शिविर में परिवहन विभाग द्वारा दिव्यांग विशेष योग्यजन कैलाश चंद्र को नि:शुल्क रोडवेज पास बनाकर वितरित किया गया। इस सुविधा से उन्हें आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक सुगम होगी।

इसी शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत ओमा देवी का चयन कर उनकी भैंस के लिए 40 हजार रुपये तथा गाय के लिए 27 हजार रुपये की बीमा पॉलिसी जारी की गई।

कृषि विभाग द्वारा तारबंदी अनुदान योजना के अंतर्गत लाभार्थी दीपसिंह को अनुदान प्रदान किया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनर गोरधन सिंह की लंबे समय से वार्षिक सत्यापन के अभाव में बंद पेंशन को एसएसपी ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन कर पुन: प्रारंभ कराया गया। इससे उन्हें नियमित पेंशन का लाभ फिर से मिलने लगेगा।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास अधिकारी चंपालाल आचार्य ने बीरा धर्मपत्नी महेन्द्रराम एवं पूजा धर्मपत्नी हुकमाराम की गोदभराई की रस्म संपन्न कर स्वस्थ मातृत्व,संतुलित पोषण एवं सुरक्षित प्रसव की शुभकामनाएं दीं।