Doordrishti News Logo

ठेला चालक पर गर्म तेल डालने वाले आरोपियों को भेजा जेल

  • अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
  • अन्य पहचान के प्रयास

जोधपुर,ठेला चालक पर गर्म तेल डालने वाले आरोपियों को भेजा जेल। जिले में भारत बंद के समय शेरगढ़ तहसील के सोमेसर गांव में दुकानें बंद करवाते हुए एक ठेला संचालक पर हमला कर उसके ऊपर खोळता तेल डालने के मामले में गिरफ्तार सभी सातों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले में शेष आरोपियों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर सॉफ्टबॉल टीम आसीन्द के लिये रवाना

उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को भारत बंद के दौरान सोमेसर गांव में बंद समर्थकों द्वारा पकोड़ी का ठेला उलटने से राकेश कुमार जैन बुरी तरह झुलस गया था। घटना के बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में घायल युवक के भाई भंवरलाल महाजन ने शेरगढ़ थाने में 24 नामजद और 15-16 अन्य सहित 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

शेरगढ़ थाना प्रभारी सवाई सिंह महाबार ने बताया कि मामले में सोमेसर गांव निवासी गणपत राम, मालाराम,भीयाराम,अर्जुन राम, पारसराम,राकेश और बालाराम को गिरफ्तार किया गया है। सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भिजवा दिया गया है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026