Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले की खेड़ापा पुलिस ने गुजरात से अवैध रूप से परिवहन कर लाया गया 24 हजार लीटर नकली डीजल (बेस ऑयल) से भरा टैंकर जब्त करते हुए चालक को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया है कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों, शराब माफियों, मिलावट खोरी एवं संगठित अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए जिले के सभी वृताधिकारी व थानाप्रभारियों को निर्देश दे रखे हैं।

इसी क्रम में खेड़ापा थानाप्रभारी राजीव भादू को मुखबिर से सूचना मिली कि मोरनावड़ा निवासी कानाराम जो गुजरात से नकली डीजल अवैध रूप से मंगवाकर बाजार में बेचकर कालाबाजारी कर रहा है और आज उसने नकली डीजल का टैंकर गुजरात से भरकर मंगवाया है, जो अभी कस्बा सोयला के पास हाईवे के किनारे पर खड़ा है और खाली करने की फिराक में है।

मुखबिर से मिली सूचना को पुख्ता करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल के पंवार के निर्देशन मेें वृताधिकारी वृत्त भोपालगढ़ धर्मेन्द्र डुकिया व खेड़ापा थानाप्रभारी राजीव भादू मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जोधपुर-नागौर हाईवे पर कस्बा सोयला के पास हाईवे के किनारे खड़े एक संदिग्ध टैंकर को चैक किया।

टैंकर की तलाशी लेने पर उसमें करीब 24 हजार लीटर अवैध नकली डीजल (बेस ऑयल) मिला। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपए है। जिसके बाद खेड़ापा थाना पुलिस ने टैंकर चालक जालोर जिले के बागोड़ा थानान्तर्गत राह निवासी गुलाम खां पुत्र इस्माइल खां को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

ये थे टीम में शामिल

ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया है कि 24 हजार लीटर अवैध नकली डीजल पकड़ऩे की कार्यवाही में उपअधीक्षक भोपालगढ़ धर्मेन्द्र डूकिया, खेड़ापा थानाप्रभारी राजीव भादू, हैड कांस्टेबल डालाराम, माधाराम, रामनिवास, कांस्टेबल राजेंद्र व राकेश की सराहनीय भूमिका रही है। जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- फलोदी जेल से फरार एक और बंदी गिरफ्तार

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026