Doordrishti News Logo

शातिर सुनारों ने एक युवक को बनाया ठगी का शिकार

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र नागौरी गेट स्थित घोसियों का मदरसा के पास में रहने वाले एक युवक को दो सुनारों ने एमसीएक्स में बिजनैस के नाम पर 20 लाख की ठगी कर डाली। ना तो बिजनैस में पैसा लगाया और ना ही अब रकम लौटा पा रहे है। कोर्ट परिसर में झूठे इकरार और राजीनामा की कार्रवाई भी की। पीडि़त ने अब कोर्ट की शरण लेकर नामजद बदमाशों के खिलाफ खांडाफलसा थाने में केस दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि उदयमंदिर स्थित नागौरी गेट के घोसियों का मदरसा के पास में रहने वाले इस्लामुदीन पुत्र रमजान खां की तरफ से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उसका एक मित्र राजेश पुरोहित है। जो जालोरी गेट एरिया में रहता है। वर्ष 2018 सितंबर में उसने सोने चांदी का व्यापार करने की बात की थी। तब पीडि़त ने कहा कि वह इस बारे में नहीं जानता है और वह नहीं कर सकता है। तब राजेश पुरोहित ने उसे अपने दो परिचितों जालोरी गेट के अंदर दूध चौहटे के पास में रहने वाले दिनेश सोनी और गौरीशंकर सोनी से मिलने के लिए कहा था। इस झांसे में आकर पीडि़त 17 सितंबर 18 को दिनेश सोनी और गौरी शंकर से उनके कार्यालय जालोरी गेट पर ही मिला था। सोने चांदी का व्यापार के बारे में बताया और एमसीएक्स मेें पैसा लगाने का कहा। तब पीड़ित वक्त घटना ही उन लोगों को 20 हजार रूपए दिए थे। फिर धीरे धीरे उससे करीबन 20 लाख रूपए ले लिए गए। मगर उसका काम शुरू नहीं हो पाया।

दिनेश सोनी और गौरीशंकर ने सोची समझी साजिश के तहत रकम को खुर्दबुर्द कर डाला। रूपए मांगे जाने पर और मोटा मुनाफा की बात को कहते हुए राजेश पुरोहित के नाम पर एमसीएक्स में रूपए लगाने को कह दिया। बदले में फर्जी दस्तावेजों से बरगलाते रहे। आखिर में पता लगा कि उसके रूपए ऐंठ लिए गए है तो वे विश्वास में लेने के लिए कोर्ट भी लेकर गए। जहां पर इकरारनामा और राजीनामा पर दस्तखत करवाए गए। वक्त घटना गवाही में कुछ और लोग भी थे। मगर ना तो पीडि़त का एमसीएक्स में बिजनैस शुरू हो पाया और ना ही रकम लौटाई गई। फरवरी 21 में पीडि़त को रूपए लौटाने का आश्वासन दिया गया। मगर वो नही दिए गए और फिर कार्यालय में धमकी दी गई। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया गया है। अब अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026