उम्मेद अस्पताल में 2 सिटीजी मशीन भेंट
जोधपुर,उम्मेद अस्पताल में 2 सिटीजी मशीन भेंट। समाजसेवी अचलूराम/राधेश्याम द्वारा गुरुवार को उम्मेद अस्पताल में गर्भवती महिला मरीजों को अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए दो बीपीएल की सीटीजी मशीन दान किए। इन महीनों का उपयोग लेबर रूम में भर्ती मरीजों के लिए किया जायेगा। भ्रूण के संकट के संकेतों की पहचान करने के लिए सीटीजी का उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – वृद्ध पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहा था,बाइक सवार मोबाइल झपट कर ले गए
यह मशीन गर्भावस्था के दौरान भ्रूण की हदृय गति और गर्भाशय के संकुचन को रिकार्ड करने का एक तकनीकी साधन है। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए आभार व्यक्त किया है। भविष्य में भी अस्पताल प्रशासन को सहयोग प्रदान करते आशा व्यक्त किया।
इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ अफजल हकीम,डॉ विनय अबिचन्दानी आहरण एवं वितरण अधिकारी,डॉ.पंकज भारद्वाज चिकित्सा प्रभारी भंडार, विजेन्द्र सिंह अध्यक्ष नर्सेज यूनियन उपस्थित थे।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

