Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेशन पर शनिवार से बदल जाएगी लोकल टिकट खिड़की की जगह

  • एस्केलेटर्स के पास एक नंबर गेट के हॉल में मिलेंगे लोकल और करंट रिजर्वेशन टिकट
  • जोधपुर रेलवे स्टेशन का मेगा अपग्रेडेशन प्रारंभ

जोधपुर,रेलवे स्टेशन पर शनिवार से बदल जाएगी लोकल टिकट खिड़की की जगह। मेगा अपग्रेडेशन का कार्य प्रगति पर होने के कारण जोधपुर रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकटों की बिक्री के काउंटरों व इंक्वायरी खिड़की के स्थान में शनिवार से बदलाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – मालकिन मंदिर गई चोर घर की जाली तोड़कर नगदी जेवरात ले गए

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर रेलवे स्टेशन के मेगा अपग्रेडेशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा इसके प्रथम चरण में स्टेशन पर स्थित कार्यालयों की अस्थाई शिफ्टिंग का कार्य लगभग पूरा करवा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार में स्थापित अनारक्षित (लोकल) टिकट खिड़कियों जिसमें एटीवीएम मशीनें, पूछताछ खिड़की व करंट रिजर्वेशन काउंटर भी शामिल हैं,को एस्केलेटर्स के पास स्थित एक नंबर प्रवेश द्वार इंजन के पास वाले हॉल में शिफ्ट किया जा रहा है तथा शनिवार से अनारक्षित टिकटों की बिक्री वहीं से प्रारंभ होगी।

यह भी पढ़ें – 36 हजार वरिष्ठजनों को कराई जाएगी तीर्थ यात्रा

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार एक नंबर प्रवेश द्वार वाले हॉल में ही करंट आरक्षण टिकट काउंटर भी स्थापित किया जा रहा है तथा शनिवार से यह भी प्रभावी हो जाएगा। इसके लिए शुक्रवार रात 10 से शनिवार सुबह तीन बजे तक करंट रिजर्वेशन काउंटर शट डाउन रखा जाएगा। इस दौरान जनरल टिकट काउंटर लगातार खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के मेगा अपग्रेडेशन के तहत यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Related posts:

अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त चालक गिरफ्तार

August 11, 2026

शिवालयों में शिव का अभिषेक-बम-बम भोले के गूंजे जैकारे

August 11, 2026

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026