Doordrishti News Logo

वृद्ध पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहा था,बाइक सवार मोबाइल झपट कर ले गए

जोधपुर,वृद्ध पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहा था,बाइक सवार मोबाइल झपट कर ले गए। शहर के निकट पाली रोड पर केंद्रांचल के पास में नीम के पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल देख रहे वृद्ध से दो बदमाश उनका मोबाइल छीन कर भाग गए। एक युवक ने सफेद टोपी पहन रखी थी। मामला 1 जुलाई का है और अब पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – भूंगरा में एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित

कुड़ी भगतासनी के शिवनगर निवासी 65 साल के रामाकिशन शर्मा पुत्र रामदीन की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया कि वे 1 जुलाई को बाइक लेकर मोगड़ाकलां से अपने घर कुड़ी भगतासनी लौट रहे थे। तब धूप ज्यादा होने पर वे एक नीम के पेड़ नीचे बैठ गए और अपनी बाइक को खड़ा कर दिया। इस बीच वे अपना मोबाइल देख रहे थे। तब एक बाइक पर दो बदमाश आए और नजदीक आकर उनका मोबाइल झपट कर ले गए। वे उनके पीछे भागे मगर बदमाश मोगड़ा वाले रास्ते पर तेजी से भाग निकले। मामले में विवेक विहार पुलिस जांच कर रही है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026