Doordrishti News Logo

अजमेर में 18 हजार लीटर खाद्य तेल सीज

मिलावट के खिलाफ अभियान

जयपुर,अजमेर में 18 हजार लीटर खाद्य तेल सीज। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ अभियान में गुरुवार को अजमेर में करीब 18 हजार लीटर मिस ब्रांड खाद्य तेल सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में अजमेर में पार्वती ऑयल मिल्स,राम ऑयल एंड पेट्रोकेमिकल्स और पार्वती एडिबल इंडस्ट्रीज के पर्वतपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम पर अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज ओझा के नेतृत्व में जयपुर की स्पेशल केंद्रीय टीम और अजमेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा छापा मारा गया। यहां पर विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के डुप्लीकेट और अलग-अलग लेवल लगाकर मिस ब्रांड और मिलावट के साथ खाद्य तेल तैयार किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें – 104वीं वार्षिक साधारण सभा में 7 प्रतिशत लाभांश की घोषणा

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि पार्वती,पोस्टमैन प्लस,रियल स्टार, पार्वती स्वास्तिक,पोस्टमैन प्राइड, पोस्टमैन स्टार,रियल फ्रेश लाइट,श्री पार्वती स्वाद,पार्वती प्लस,न्यू पोस्टमैन गोल्ड,पार्वती प्लस,महारथी सहित अनेक ब्रांड मौके पर एक साथ पैक किये जा रहे थे। लंबे समय से विभाग को यहां गड़बड़ी की सूचनाएं मिल रही थीं। मौके पर लगभग 18 हजार लीटर स्टॉक पाया गया है, जिसे सीज कर लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, अमित शर्मा,देवेंद्र राणावत और अजमेर की टीम के सुशील चोटवानी, केसरीनन्दन शर्मा और अजय मोयल द्वारा सैंपलिंग और सीजर की कार्यवाही की गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026