Doordrishti News Logo

ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 16.19 लाख की ठगी

  • साइबर ठगी
  • शातिर पहले खाते में पैसे डालते रहे फिर बनाया ठगी का शिकार
  • पीडि़त पहुंचा साइबर थाना
  • बनाड़ में केस दर्ज

जोधपुर,ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 16.19 लाख की ठगी। शहर के एक युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग बिजनैस के नाम पर 16.19 लाख की ठगी कर ली गई। शातिरों ने एक कंपनी के नाम से ऑनलाइन ट्रेडिंग करवाने के नाम पर खाते में पहले रुपए जमा करवाए फिर अपनी ठगी का शिकार बना डाला।

यह भी पढ़ें – ज्वैलरी शॉप से खरीददारी के बहाने पायजेब चुराने वाली 2 महिला सहित तीन गिरफ्तार

पीडि़त पहले साइबर थाना पहुंचा और अब बनाड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।परिवादी के साथ 7 जुलाई से लेकर 18 अगस्त के बीच यह ठगी हुई है।इस बारे में रामदेवनगर नांदड़ी निवासी मुकेश कुमार पुत्र किशनलाल शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

रिपोर्ट में बताया कि उसके पास में 7 जुलाई को फोन पर टेक्सट मैसेज आया था। जिसमें फोरेक्स करेंसी में ट्रेडिंग के प्रति दिन 10 हजार से 02 लाख तक कमाइए। तब उनसे बात की तो उन्होंने एलाइट फोरेक्स नाम से पीडीएप वाट्सएप नम्बर पर भेजी। उसमें हैड ऑफिस का पता यूके का था तथा भारत मे नई दिल्ली में कार्यालय होना बताया गया।

उसमें एप व लिंक भेजा गया जिसे डाउनलोड करके एलाइट फोरेक्स के प्लेटफार्म पर ट्रेडिग खाता खोलने को कहा तब मैने उनसे सत्यता के लिये पूछा तो उन्होंने एफसीए का एक सर्टिफिकेट व जयप्रकाश मेहर के नाम का आधार कार्ड व पेन कार्ड भेजा। आश्वस्त करने के बाद मुकेश कुमार का एलाइट फोरेक्स में उन्होंने खाता लिंक किया तथा बताया कि कम्पनी पूर्णतया ऑटो मोड पर ट्रेडिग करवाती है।

परिवादी मुकेश कुमार के अनुसार उसने 44000 रुपये यूपीआई आईडी पर ट्रॉसफर किए जो उन्होंने भारतीय मुद्रा को डॉलर में कन्वर्ट करके मेरे ट्रेडिग का पैसा खाते में आ गया। प्रारम्भ में मैने मुनाफे व टर्न जंक्शन जाँचने के लिए कुछ मुनाफा (लगभग 5 हजार भारतीय मुद्रा) मैने ट्रेडिग एकाउंट से विड्राल किया तो वो हो गया।

बाद में उनके द्वारा दिए गए खाता नम्बरों पर उसके द्वारा कुल 4,94,000 रुपए ट्रॉसफर किए थे। 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त के बीच में आटो ट्रेडिग होते हुए परिवादी के ट्रेडिग एकाउंट मे कुल 1,59,307 डॉलर शो हो रहा था। मुकेश कुमार के खाते में एक करोड़ चौतीस लाख का मुनाफा दर्शा रहा था।

यह भी पढ़ें – एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,दो किरारदार युवक डिटेन

17 अगस्त तक उसके खाते में अमाउंट नहीं आने पर फोन किया तो उन्होंने 4 प्रतिशत टीडीएस जमा करवाने का कहा। तब उन्हें 5.90 लाख रुपए जमा करवाए गए। बाद में वे 4 प्रतिशत डॉलर को भारतीय मुद्रा में जमा करवाने के लिए बोलने लगे। इस पर 5.35 लाख रुपए जमा करवाए गए। इस तरह कुल 16 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी उससे कर ली गई।

Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

October 29, 2026
विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026