एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,दो किरारदार युवक डिटेन
जोधपुर,एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,दो किरारदार युवक डिटेन।जिला पश्चिम के बोरानाडा थाना क्षेत्र में एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म प्रयास का आरोप उसकी मां ने पास में रहने वाले दो युवकों पर लगाया है। बच्ची का एम्स अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – महात्मा गांधी अस्पताल में ठेका कर्मियों की घिनौनी करतूत,किशोरी से सामूहिक दुराचार
युवकों का कहना है कि बच्ची सीढिय़ों से गिरी थी और नाक पर चोट का निशान लगा था। डीसीपी वेस्ट राजर्षि वर्मा ने बताया कि एक महिला की तरफ से आरोप लगाया कि उसके पड़ौस में किराए रहने वाले दो युवकों ने उसकी एक साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया है।
युवकों को डिटेन किए जाने पर उन्होंने बताया कि बच्ची खेलते वक्त सीढिय़ों से नीचे गिर गई थी। जिससे उसके नाक पर चोट लगी है। डीसीपी वेस्ट के अनुसार बच्ची की एम्स अस्पताल मेें मेडिकल जांच करवाई गई है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

