बस में महिला यात्री के बैग से 14 तोला सोना चोरी
- बच्चों की छुट्टियां होने पर ससुराल जाने पर लगा पता
- मामला दर्ज
जोधपुर,(डीडी न्यूज)बस में महिला यात्री के बैग से 14 तोला सोना चोरी।नागौर जिले के कुरछी की रहने वाली एक महिला के बैग से अंजान शख्स ने सोने के 14 तोला से ज्यादा जेवरात चोरी कर लिए। बैग में रखे पर्स से तीन हजार भी चोरी हुए।
इसे भी पढ़िएगा – उत्कर्ष कोचिंग सेंटर पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
महिला सर्दी में बच्चों की छुट्टियां होने पर अपने ससुराल जा रही थी। वहां पहुंचने पर गहने चोरी का पता लगा। पीडि़ता ने इस बारे में माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अग्रिम अनुसंधान के साथ आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर नागौर जिले के कुरछी स्थित खिमसर हाल शुभम विहार मगरापूंजला की रहने वाली सरिता पत्री नरसिंग राम जाट ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह 26 दिसम्बर को बच्चों की स्कूल की छुट्टियां होने पर गांव जा रही थी। वह घर से निकल कर टैंपो से रवाना होकर भदवासिया प्राईवेट बस स्टैंड पहुंची थाी। यहां से प्राइवेट बस में बैठकर गांव ससुराल कुरछी पहुंची।
गांव पहुंचकर उसने अपना बैग और पर्स संभाला तो पता लगा कि उसके गहने और रुपए चोरी हो गए। उसने अंदेशा जताया कि उसके पास में एक महिला बैठी थी जो यह वारदात कर सकती है। उसके बैग मे 4.5 तोला का तिमणिया,3 तोला का रखड़ी सेट,1 तोला कंठी,5 तोला का मंगलसूत्र,2-2 ग्राम के 3 सोने के सिक्के व एक पर्स जिसमें 3000 रुपए थे जो चोरी हो गए।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

