Doordrishti News Logo

द्वितीय चरण के लिए गुरुवार को 125 प्रत्याशियों ने किए 161 नामांकन

  • लोकसभा आम चुनाव-2024
  • अब तक 216 प्रत्याशियों ने किए 304 नामांकन
  • बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 नामांकन

जयपुर,द्वितीय चरण के लिए गुरुवार को 125 प्रत्याशियों ने किए 161 नामांकन।लोकसभा चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए गुरुवार को 125 प्रत्याशियों ने 161 नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक 216 प्रत्याशियों ने 304 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए गुरुवार को 5 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, यहां अब तक 6 प्रत्याशियों ने नामंकन किया है।

यह भी पढ़ें – चुनाव शिकायतों के लिए पर्यवेक्षक से कर सकते हैं संपर्क

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए गुरुवार को टोंक-सवाईमाधोपुर, जोधपुर तथा बाड़मेर से 9-9 प्रत्याशी, अजमेर से10,पाली से 11,चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा से 12,कोटा से 13, जालोर 19,राजसमंद से 8,बांसवाड़ा 6, झालावाड़-बारां 4 एवं उदयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 3 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अब तक कुल प्रत्याशी (कुल नामांकन)

1- टोंक-सवाई माधोपुर:16 (20)
2- अजमेर: 17 (23)
3- पाली: 17 (23)
4- जोधपुर: 18 (25)
5- बाड़मेर: 20 (30)
6- जालोर: 29 (41)
7- उदयपुर: 8 (15)
8- बांसवाड़ा: 8 (10)
9- चित्तौड़गढ़: 22 (30)
10- राजसमंद: 13 (18)
11- भीलवाड़ा: 16 (26)
12- कोटा: 25 (31)
13- झालावाड़-बारां: 7 (12)

अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र,शपथ-पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://affidavit. eci.gov.in/ पर देखी जा सकती है।
दूसरे चरण के लिए सबसे ज्यादा 29 प्रत्याशियों ने 41 नामांकन जालोर लोकसभा क्षेत्र से इसके बाद कोटा से 25 प्रत्याशियों ने 31 नामांकन पत्र जमा कराये हैं। झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से सबसे कम 7 प्रत्याशियों ने 12 नामांकन पत्र जमा कराए हैं। प्रथम चरण के लिए जयपुर ग्रामीण से 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन पत्र जमा किए थे। प्रथम चरण में कुल 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन पत्र जमा किए थे,संवीक्षा के दौरान 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन विधिमान्य पाए गए। 7 प्रत्याशियों के 13 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए। लोक सभा चुनाव 2019 में कुल 345 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिसमें से संवीक्षा और नाम वापसी के बाद कुल 249 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।

13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा
दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों टोंक-सवाईमाधोपुर,अजमेर,पाली, जोधपुर,बाड़मेर,जालोर,उदयपुर, बासंवाड़ा,चितौड़गढ़,राजसमंद, भीलवाड़ा,कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान की अवधि सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। नामांकन का आज 4 अप्रैल अंतिम दिन था। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना 4 जून को होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026