12 मेधावी विद्यार्थियों का टैबलेट योजना में चयन
जोधपुर,12 मेधावी विद्यार्थियों का टैबलेट योजना में चयन। शेरगढ़ ब्लॉक के पाबूसर एवं रावतसर ग्राम पंचायत के 12 विद्यार्थियों का चयन मेधावी विद्यार्थी टैबलेट वितरण योजना में हुआ है। शिक्षक महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 2023-24 की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया जाएगा।
इसके अंतर्गत आठवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूसर के चार विद्यार्थी रामू कुमारी,अणदू चौधरी, आरती,सांग सिंह व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोष नगर के चार विद्यार्थी गीता,किशना राम, संतोष,तुलसी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनसिंह की गड़ी के चार विद्यार्थी कविता,खम्मा,पिंटू कुमार,रविन्द्र का चयन इस योजना में हुआ।
यह भी पढ़ें – बिना कनेक्शन व बिल के सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग पर की कार्यवाही
छात्रों के चयन पर विद्यालय स्टाफ ने खुशी जाहिर की। इस दौरान प्रधानाचार्य अंबाराम बामनिया, शिक्षक कुलदीप सिंह,मनीष कुमार, प्रवेश कुमार,सुमेरचंद,मीना कुमारी, महेंद्र कुमार मीना,रमेश कुमार,भूरा राम,बाबूलाल,मगाराम व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्ति कर संस्था प्रधान एवं अध्यापक को बधाई दी।
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

