Doordrishti News Logo

योगा ओलम्पियाड में स्वामी विवेकानंद स्कूल का सराहनीय प्रदर्शन

जोधपुर,योगा ओलम्पियाड में स्वामी विवेकानंद स्कूल का सराहनीय प्रदर्शन। गंगापुर सिटी में आयोजित स्टेट लेवल योगा ओलम्पियाड में जोधपुर क्लस्टर में विजेता स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल शेरगढ की योगा टीम ने योगा प्रशिक्षक मदन सिंह राठौड़,टीम प्रभारी भंवर लाल,हेमलता शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया।

इसमें जूनियर छात्रा वर्ग में गुड्डी कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में द्वितीय स्थान,सीनियर छात्रा वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में परम ज्योति ने प्रथम स्थान,सीनियर छात्रा टीम स्पर्धा में भगवती कंवर और परम ज्योति ने द्वितीय स्थान तथा बेस्ट ऑफ बेस्ट स्पर्धा में गुड्डी कुमारी ने द्वितीय स्थान,भगवती कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर टीम चैंपियनशिप में राज्य स्तर पर जोधपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शेरगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 इसे भी पढ़ें – 12 मेधावी विद्यार्थियों का टैबलेट योजना में चयन

विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोधपुर जिले का नाम रोशन किया। विजेता टीम के विद्यालय पहुँचने पर प्रधानाचार्य शिवदत्त चारण,तिलोक चंद सुथार,कानाराम चौधरी,राकेश विश्नोई,नरपत पटेल, राज कुमारी मीणा,हरिओम मीणा, अक्षय वैष्णव,संजीव कुमार डूडी, लादूदान,कंवरी लाल,मुकेश कुमार बुनकर,रेखा राम,विजय सोनगरा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026