Doordrishti News Logo

पूर्व एनएसजी कमांडो के घर पर मिला 1.06 करोड़ कैश,8 किलो अफीम का दूध भी बरामद

-आरोपी ने की भागने की कोशिश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व एनएसजी कमांडो के घर पर मिला 1.06 करोड़ कैश,8 किलो अफीम का दूध भी बरामद। जोधपुर कमिश्नरेट की बनाड़ थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आठ किलो अफीम का दूध और 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए की नकदी बरामद की है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी पूर्व में देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा बल एनएसजी में कमांडो रह चुका है। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की,लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के पदभार ग्रहण करने से ठीक पहले पुलिस की यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

परिसीमन-महिला आरक्षण पर विपक्ष फिर होगा बेनकाब: शेखावत

डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एकता नगर,रमजान का हत्था निवासी रतन सिंह पुत्र हनुमानराम सिंवर जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी रतन सिंह पूर्व में असम राइफल्स में जवान रह चुका है और देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा बल एनएसजी में कमांडो के तौर पर भी सेवाएं दे चुका है।

डीसीपी ने बताया कि देर रात शुरू हुई पुलिस की यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह तक जारी रही। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा नकद रुपए बरामद हुए। आरोपी के ठिकाने पर 500-500 रुपए के नोटों की इतनी गड्डियां मिली कि उन्हें गिनते-गिनते सुबह हो गई।

सरदारपुरा बी-सी रोड पर आधा दर्जन कारों के शीशे फोड़े

पुलिस ने नकद रुपए, अफीम के दूध के साथ ही एक क्रेटा कार भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से इतनी बड़ी रकम और नशे की खेप के सोर्स को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के घर की कीमत करीब छह करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026