The government opposed granting interim bail to Asaram on medical grounds.

आसाराम को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत देने का सरकार ने जताया विरोध

-कहा-आसाराम ने अयोध्या और काशी विश्वनाथ में पैदल घूमकर किए दर्शन

-सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगी मेडिकल रिपोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आसाराम को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत देने का सरकार ने जताया विरोध। अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरेाप में जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर इस याचिका का विरोध जताया गया।

अपराधों पर नियंत्रण प्राथमिकता: पुलिस कमिश्नर

खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आसाराम ने अदालत से कुछ समय के लिए अंतरिम जमानत देने की मांग की है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को निर्देश दिया कि वह आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट की जांच कर यह बताए कि क्या उनकी स्वास्थ्य स्थिति वास्तव में इतनी गंभीर है कि उन्हें इलाज के लिए कुछ समय की अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए।

हालांकि,राजस्थान सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि फिलहाल आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले आसाराम अयोध्या और काशी विश्वनाथ गए थे,जहां उन्होंने पैदल घूमकर दर्शन किए थे। इसके बावजूद सरकार संबंधित अधिकारियों से ताजा स्वास्थ्य रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जानकारी लेकर अदालत के सामने पेश करेगी।

कलक्टर ने किया प्रादेशिक परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

राजस्थान सरकार को 21 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश:-
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि मेडिकल रिपोर्ट से यह साबित होता है कि आसाराम की हालत वास्तव में गंभीर है,तो अदालत नहीं चाहती कि उनके साथ कोई अनहोनी हो।

कोर्ट ने कहा कि जरूरत पडऩे पर सिर्फ इलाज के उद्देश्य से सीमित अवधि के लिए अंतरिम जमानत देने पर विचार किया जा सकता है। अदालत ने इस मामले में राजस्थान सरकार को 21 जुलाई तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सरकार की रिपोर्ट आने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट अंतरिम जमानत की मांग पर फैसला करेगा।