Doordrishti News Logo

ग्राहक बनकर आई महिलाएं नगीने और चांदी के आइटम का बैग चुरा ले गई

  • माल संभालने पर दुकानदार को पता लगा
  • ऑटो नंबर से अब तलाश

जोधपुर,ग्राहक बनकर आई महिलाएं नगीने और चांदी के आइटम का बैग चुरा ले गई। शहर के निकट बनाड़ नांदड़ी स्थित धापी मार्बल के सामने एक ज्वैलरी की दुकान पर ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं चांदी के आइटम के साथ नगीने चुरा ले गई। उनके जाने पर दुकानदार ने माल संभाला तो चोरी का पता लगा। पुलिस ऑटो नंबर से महिलाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – घर से बिना बताए निकली किशोरी आरपीएफ के सुपुर्द

बनाड़ पुलिस ने बताया कि शैतानसिंह नगर बनाड़ नांदड़ी निवासी बजुलाल सोनी पुत्र जयनारायण ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान धापी मार्बल के सामने एक स्कूल के पास में आई है। आठ दिसम्बर को तीन महिलाएं उसकी दुकान पर खरीददारी के बहाने आए। पायल दिखाने को कहा। वह माल दिखाने लगा तब मौका पाकर महिलाओं ने एक बैग चुरा लिया। इस बैग में दो चांदी के पांत, 5 सौ ग्राम नगीनें आदि थे। महिलाओं के जाने पर पता लगा तब वह पीछे गया। मगर महिलाएं एक ऑटो में बैठकर चली गई। रिपोर्ट के अनुसार दो महिलाएं राजस्थानी पौशाक में थी तो एक महिला ने सलवार सूट पहना हुआ था। पुलिस ने अब हरे रंग की ऑटो को उसके नंबर के आधार पर पहचान के साथ तलाश में जुटी है। फिलहाल इस बारे में पता नहीं लगा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: