घर से बिना बताए निकली किशोरी आरपीएफ के सुपुर्द
जोधपुर,घर से बिना बताए निकली किशोरी आरपीएफ के सुपुर्द। बिना बताए घर से निकली और ट्रेन में बिना टिकट पाई गई किशोरी को टीटीई ने आरपीएफ के सुपुर्द कर सामाजिक सरोकार का निर्वहन किया है।जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि टीटीआई बाबूलाल मीणा व रामसिंह भाटी शनि वार को ट्रेन 12465 इंदौर-भगत की कोठी ट्रेन में जयपुर से जोधपुर के बीच टिकट चेकिंग कर रहे थे जब कोच संख्या एस-5 में एक किशोरी बिना टिकट पाई गई।
यह भी पढ़ें – सिर पर बोतल मारकर लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर व साथी गिरफ्तार
टीटीई के टिकट पूछने पर वह घबरा गई तथा बताया कि वह घर से बिना बताए निकली है तथा उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीटीई ने उसे मेड़ता रोड आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया जिस पर उसके परिजनों को इत्तला की गई है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

प्रमिला चौधरी बनी जोधपुर जिलाप्रमुख

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

