ऐश्वर्या कॉलेज के संतोष पंडित का इंफोसिस में 20 लाख के पैकेज पर चयन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऐश्वर्या कॉलेज के संतोष पंडित का इंफोसिस में 20 लाख के पैकेज पर चयन। ऐश्वर्या कॉलेज के छात्र संतोष कुमार पण्डित ने कमाल कर दिया। देश की टॉप MNC इंफोसिस में उनका चयन सीनियर कंसल्टेंट-CRM पद पर 20 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर हुआ है। संतोष ने हाल ही में कॉलेज से LLB पूरी की है।

आर्मी जवान के घर से 12 लाख का सोना और तीस हजार की नगदी चोरी

कॉलेज का सक्सेस मंत्र क्या है?
चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारा मकसद सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। कॉलेज में रेगुलर इंटर्नशिप,ट्रेनिंग,एक्सपर्ट लेक्चर,कोर्ट विजिट,लीगल एड कैंप,साइबर क्राइम ऑफिस विजिट,मॉक इंटरव्यू और स्किल डेवलपमेंट क्लास चलती हैं। इससे छात्रों का प्रैक्टिकल ज्ञान बढ़ता है।

प्लेसमेंट सेल का कमाल
कॉलेज का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल छात्रों को MNC जॉब और खुद की कंपनी शुरू करने की स्किल्स सिखाता है। इसी का नतीजा है कि हर साल कई छात्र बड़े पैकेज पर सेलेक्ट होते हैं। पहले भी कई छात्र MNC में ऊंचे पदों पर जा चुके हैं। सैकड़ों पूर्व छात्र सरकारी-प्राइवेट सेक्टर में अच्छे पदों पर हैं।

विधि संकाय समन्वयक डॉ. नीलिमा अरोड़ा बोलीं
जो छात्र रेगुलर पढ़ाई के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेते हैं और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं,उन्हें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने संतोष को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में और भी छात्र प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचेंगे।