म्यूअ एकाउंट से खाते में आए दो लाख रुपए,आरोपी गिरफ्तार
- साइबर क्राइम
- देशभर से आठ शिकायतें मिली थी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्यूअ एकाउंट से खाते में आए दो लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने साइबर क्राइम पर अंकुश लगाते हुए म्यूल एकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में दो लाख के आस पास राशि खाते में ट्रांजेक्शन होना पता लगा है। देश भर से आठ शिकायतें उसके खाते में राशि को लेकर मिली थी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है।
घर पर हमले का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार
थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि साइबर ठगी को लेकर देश भर से आठ शिकायतें मिली थी। जिसमें दो लाख की राशि नितिन प्रजापत के खाते में आने का पता लगा। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपी पाल रोड सिसोदिया गार्डन के पास गली नंबर 12 निवासी नितिन प्रजापत पुत्र संपतराम को गिरफ्तार किया। उसने म्यूल एकाउंट खोला और खाते को किराए पर दिया था।
देशभर से आठ साइबर ठगी की रकम उसके खाते में आना पता लगा। आरंभिक जांच में सामने आया कि उसके खाते में दो लाख की राशि आई थी।
