Doordrishti News Logo

आर्मी जवान के घर से 12 लाख का सोना और तीस हजार की नगदी चोरी

परिवार सहित गुरूद्वारा दर्शनार्थ गए थे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्मी जवान के घर से 12 लाख का सोना और तीस हजार की नगदी चोरी।शहर के शिकारगढ़ स्थित सुगन एंक्लेव में आर्मी जवान के सूने घर में रात के समय में चोरी हो गई। वे परिवार सहित गुरूद्वारा साहिब गए थे। रात को वापिस लौटे तो चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर से 12 लाख के जेवरात, तीस हजार की नगदी के साथ जरूरी सामान चोरी कर ले गए। घटना को लेकर एयरपोर्ट थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब जांच में जुटी है।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तराखंड के उगमसिंह नगर हाल सुगन एंक्लेव निवासी जगजीत सिंह पुत्र अनोख सिंह ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार वे आर्मी से सेवारत है और 12 कॉर्प्स में कार्यरत है। अपने क्वार्टर संख्या 801/05 में रहते हैं। घटना के समय वे शाम 7 से रात 11.15 बजे तक गुरुद्वारा साहिब गए हुए थे।बाद में घर आने पर दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था।

चोर वहां से करीब 30 हजार की नकदी, 8 तोला सोने के आभूषण, एक पुराना मोबाइल, एक लेडिज घड़ी तथा बैंक के एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। एयपपोर्ट थाना पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।