युवक की मौत पर लोगों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
- सालावास रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा
- सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया डंपर
- देर शाम कराया शव का पोस्टमार्टम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक की मौत पर लोगों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन। शहर के सालावास क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास में सोमवार की सुबह सडक़ हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सालावास रोड पर टायर जलाकर अपना प्रदर्शन किया। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से देर शाम तक दुर्घटना करने वाले डंपर का पता लगाया और उसे जब्त कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया।
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि रोहिचा कला निवासी कमलेश मेघवाल सोमवार की सुबह अपनी बाइक से सालावास रेलवे फाटक के पास सडक़ से निकल रहा था। तब सडक़ हादसे में उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन के लिए सालावास बस स्टेण्ड, काकाणी तक सीसीटीवी फुटेजों को देखा और देर शाम तक डंपर को जब्त किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजन को समझाइश कर मामला शांत करवाया गया।
लोगों ने घटना के विरोध में सालावास रोड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। मृतक के चचेरे भाई की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
