आयुर्वेद विवि.की होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत

रविवार की रात स्कूटी के सामने आए जानवर के सींग लगने से हुई मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विवि.की होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत। शहर के निकट करवड़ स्थित टूट की बाडी क्षेत्र में रविवार की रात को आयुर्वेद विश्वविद्यालय की होम्योपैथिक चिकित्सक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी स्कूटी के सामने अचानक एक जानवर आ गया और उसका सींग लगने से मौके पर ही मौत हो गई। संभवत: जानवर सांड था। सूचना पर करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। वह संविदा पर लगी हुई थी।

म्यूअ एकाउंट से खाते में आए दो लाख रुपए,आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार हिन्डौन सिटी करौली की रहने वाली इंडिया डागुर जोधपुर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय में संविदा पर चिकित्सक पद पर कार्यरत थी। वे रविवार की रात को अपनी स्कूटी से टूट की बाडी करवड़ से निकल रही थी। तब स्कूटी के सामने अचानक एक सांड आया गया और सींग लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई। संभवत: उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सींग लगने से अत्यधिक ब्लड निकलने और ब्रेन हेमरेज की भी आशंका है।बाद में करवड़ पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।

डेढ़ माह पहले हुई थी भाई की शादी 
होम्यो चिकित्सक इंडिया डागुर के भाई की शादी तकरीबन डेढ़ माह पूर्व हुई थी। उनके पिता फिजिक्स के प्रोफेसर बताए गए हैं,वह खुद आरएएस की तैयारी भी कर रही थी। परिजन को सूचना देने पर वे जोधपुर पहुंचे और यहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के सौंप दिया गया।