जोधपुर: पारिवारिक विवाद में हुआ अधिवक्ता मधुसुदन पर हमला तीन आरोपी गिरफ्तार

  • तीन नाबालिग निरूद्ध
  • आरोपियों से पूछताछ जारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पारिवारिक विवाद में हुआ अधिवक्ता मधुसुदन पर हमला तीन आरोपी गिरफ्तार। शहर मेें प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता मधुसुदन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ तीन बालकों को भी निरूद्ध किया है। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।

2 जुलाई को आर्यन पुत्र मधुसुदन निवासी लाला लाजपत राय कॉलोनी ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 1 जुलाई की रात आठ नौ बजे के करीबन मेरेे पिताजी मधुसुदन घर आ रहे थे तभी कुछ 8 से 10 बदमाशों ने धारदार हथियार तलवार व लोहे की रॉड से हमला किया व बड़ी मम्मी के साथ घर के अंदर घुसकर उनको गला पकड़ कर व घसीट कर बाहर लाए व उनका मंगलसूत्र व सोने की चेन तोड़ कर मारपीट की। मधुसुदन पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया।

जोधपुर: रेल से कटा अज्ञात युवक

थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम का गठन कर तीन आरोपियों अविनाश सरगरा उर्फ अजय पुत्र श्यामलाल सरगरा निवासी पांचवीं रोड़,सरगरा कॉलोनी,अमन पुत्र रवि सरगरा निवासी मकान नंबर 103,जवाहर कॉलोनी एयरपोर्ट और सुनिल उर्फ सुन्या पुत्र नारायण भाट निवासी लाला लाजपतराय कॉलोनी,वार्ड नंबर 14,पांचवीं रोड को दस्तयाब करने के साथ गिरफ्तार किया गया। मामला उनका आपसी पारिवारिक विवाद होना ज्ञात हुआ है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026