अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया।जीवनदान सेवा संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉक्टर गणपत सुराणा शाखा प्रबंधक ज्ञान भारती,संयोजक पुष्पा राणावत, व्यवस्थापक कानदास रामावत, कोषाध्यक्ष लादूराम बिश्नोई व संस्था के सदस्य पवन गिरी,दिनेश गिरी, महेश गिरी,श्रवण गिरी,हरीश कंसारा,उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉक्टर सुराणा ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोचते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नन्ही सी चींटी 100 बार चढ़ती है 100 बार फिसलती है,आखिर वह भी एक दिन चढ़ जाती है। उसी प्रकार दिव्यांग व्यक्ति को अपने लक्ष्य पर बार-बार प्रयास करते रहना चाहिए। सफलता आपका कदम चूमेगी। जीवन में अच्छा इंसान बनाने के लिए जीवन में कई कष्ट भी देखने पड़ते हैं और अपने अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठानी पड़ती है तब जाकर अपने सपने सच होते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है,इसके लिए दिव्यांग विद्यार्थियों को फिर नशा प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर लादूराम बिश्नोई ने कहा कि दिव्यांग के लिए हमेशा स्वार्थी नहीं सारथी बनो,जिसके लिए हमने कार्य किया फिर उनकी आत्मा खुश होती है,वही पुन्य है। अच्छे कर्म करते हुए 100 वर्ष तक जीने की इच्छा रखो। संस्था के सचिव तरुण प्रजापति ने धन्यवाद दिया।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

