राठौड़ ने किया 127 वीं बार रक्तदान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राठौड़ ने किया 127 वीं बार रक्तदान।
महात्मा गांधी हॉस्पिटल के आपात काल वार्ड में भर्ती मेड़ता रोड निवासी को तत्काल A पॉजिटिव की एसडीपी की आवश्यकता होने पर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए नरेंद्र सिंह राठौड़ ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर मरीज को A पॉजिटिव एसडीपी डोनेट कर परोपकार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
वंदे भारत सेवा संस्थान के प्रवक्ता किशन पूनिया ने जानकारी दी कि राठौड़ की हौसला अफजाई के लिए ललित चौहान और ललित सोलंकी साथ में थे। इससे पूर्व नरेंद्र सिंह राठौड़ 126 बार रक्तदान कर चुके हैं(52 बार ब्लड 6 बार प्लाज्मा और 69 बार एसडीपी)यह उनका 127 वां रक्तदान है।
इस मौके पर वंदे भारत सेवा संस्थान के संरक्षक उमेश लीला,सुरेश दोशी, विनोद आचार्य, विजय अरोड़ा, मीडिया प्रभारी डॉ राकेश वशिष्ठ अर्जुन सुथार,राहुल बोराणा,आनंद सोनी,शुभम बोराणा,तमाम वंदे भारत सेवा संस्थान के सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की व राठौड़ के स्वस्थ जीवन की कामनाएं की।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

