Doordrishti News Logo

खाना खाने जा रहे युवकों से मारपीट, मोबाइल पैसे लूटने का आरोप

जोधपुर,खाना खाने जा रहे युवकों से मारपीट,मोबाइल पैसे लूटने का आरोप। शहर के पाली रोड पर एक होटल पर खाना खाने जा रहे दो तीन दोस्तों को रोककर मारपीट करने और मोबाइल पैसे लूटने का केस दर्ज हुआ है। मामला छह दिसम्बर का है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया है। पहले पुलिस ने यह केस दर्ज नहीं किया था। जानकारी के अनुसार बाद पीडि़त युवक दो दिन तक मामला दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काटते रहे थे।

यह भी पढ़ें – साल भर से फरार डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

भगत की कोठी पुलिस के मुताबिक झालामंड निवासी फतेहसिंह,कुड़ी भगतासनी निवासी सुनील उपाध्याय व रामेश्वर नगर निवासी नितिन 6 दिसंबर की रात को खाना खाने के लिए पाली रोड स्थित एक होटल पर गए थे। होटल के बाहर सोनू नाम का युवक व उसके साथी शराब पी रहे थे। तभी सभी ने तीनों को घेर लिया और रुपयों की मांग करने लगे। तीनों के मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और सुनील कुमार से उसका मोबाइल व 8 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश मेें जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed