Doordrishti News Logo

साल भर से फरार डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को बनना पड़ा फेरीवाला

जोधपुर,साल भर से फरार डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी गिरफ्तार। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में सालभर से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस को फेरीवाला बनना पड़ा।थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी झालावाड़ के धाकड़ों का मोहल्ला नलखाडी निवासी रखबचंद पुत्र बालाराम धाकड़ को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें – बनाया हनी ट्रेप का शिकार,वीडियो बनाकर मांगी एक करोड़ की फिरौती

गत 16 अक्टूबर 22 को पुलिस निरीक्षक लेखराज ने महिर्षि दधिची पार्क के पास में एक किशोर को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। जिसमें भवाद के संतोष विश्रोई एवं रखबचंद धाकड़ की संलिप्तता सामने आई थी। इसमेें आरोपी संतोष विश्वोई को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर रखबचंद फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को फेरीवाला बन कर उसके गांव से दस्तयाब कर लाया गया। पुलिस की टीम में थानाधिकारी रत्नू के साथ कांस्टेबल सुरजाराम, ओम प्रकाश एवं सुरेंद्र को शामिल किया गया था।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: