बाइक पर कमेंट करने की बात पर युवक भिड़ेें,पांच को पकड़ लाई पुलिस
जोधपुर(डीडीन्यूज),बाइक पर कमेंट करने की बात पर युवक भिड़ेें,पांच को पकड़ लाई पुलिस। शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र में रविवार की रात को बाइक पर जाते युवकों पर किसी अन्य गुट के युवकों ने गलत कमेंट कर दिया। जिस पर विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच युवकों को पकड़ा और थाने लेकर पहुंची। बाद में युवकों के परिवार के लोग भी थाने पर एकत्र हो गए। देर रात तक कोई केस दर्ज नहीं कराया गया था। युवकों को शांतिभंग में लाया गया है।
दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकानों के लिए आवेदन आज से
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि माली और दर्जी जाति के युवकों के बीच बाइक पर कमेंट को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर पांच युवक आपस में उलझ गए। इनके बीच झगड़ा होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची और उन्हें पकड़ कर थाने लाई। फिलहाल किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। युवकों को थाने लाए जाने पर परिवार के लोग भी एकत्र होकर पुलिस थाने पहुंच गए।
Related posts:

28 साल से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत

युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

अधिस्वीकृत पत्रकारों को रेल किराए में 50 फीसदी छूट बहाल करने की मांग
निर्वाचन कार्य गंभीरता और निष्पक्षता से करें: राज्य निर्वाचन आयुक्त

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

नवंबर में 10 जोड़ी ट्रेनों में बदलेगा कोच संयोजन

एडीआरएम ने किया जोधपुर-सुजानगढ़ रेलखंड का निरीक्षण

कबाड़ के ढेर से रेलवे ने जुटाए 51.88 करोड़ रुपए

