युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

हेलमेट पहनकर बाइक पर आए बदमाशों ने की फायरिंग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक की गोलियों से भूनकर हत्या।फलोदी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। एक के बाद एक युवक के गोलियां मारी। खून से लथपथ हालत में युवक जमीन पर गिर गया,तो बदमाशों ने पास जाकर सिर में गोली मार दी। तीनों बदमाश हेलमेट लगाकर आए थे। बाद में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना भीखमकोर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर हुई। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बस स्टैंड पर रावलसिंह पातावत (26) खड़ा था। इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने वहां पहुंचते ही रावलसिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी,जिससे उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला।पुलिस के अनुसार हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने कुल चार गोलियां चलाईं। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ रावलसिंह को रिश्तेदारों ने ओसियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में डॉक्टरों ने रावलसिंह को मृत घोषित कर दिया। कुछ महीने पहले भी तोड़े थे हाथ-पैर पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्याकांड की मुख्य वजह पुरानी रंजिश है।

ईदुल फितर की नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआएं

रावलसिंह और एक अन्य गुट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले भी ओसियां थाना क्षेत्र में इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने रावल सिंह पर जानलेवा हमला किया था। उस वारदात में आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट कर रावलसिंह के हाथ- पैर तोड़ दिए थे। इस दौरान आरोपियों ने एक युवक को भी गाड़ी से कुचल दिया था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही मतोड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है। हालांकि,फरार हमलावरों के बारे में पुलिस को अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026