Doordrishti News Logo

गुलाब सागर में दूसरे दिन नहीं मिला युवक, डूबने की आशंका में सर्च

जोधपुर, शहर के भीतर प्राचीन जलाशय में गुलाब सागर में युवक के डूबने की आशंका में आज दूसरे दिन भी सर्च किया गया। मगर देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया। शनिवार को और तलाश की जाएगी। युवक के डूबने की आशंका में गुरूवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। मगर दो दिन की तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया। आज भी एसडीआरएफ के सहित स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीश चंद्र सोलंकी ने बताया कि गुलाब सागर में एक युवक के डूबने की आशंका में शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ सिविल डिफेेंस एवं एसडीआरएफ जवानों ने शाम तक उसकी तलाश की। मगर युवक का पता नहीं चला। गुरूवार की सुबह पुलिस लाइन के सामने रहने वाला एक युवक अपनी बाइक को गुलाब सागर पर छोड़ गया था। पास में मौजूद एक रिजका वाले ने पानी में उसके कूदने की आवाज पर पुलिस को सूचना दी थी। युवक के पिता की मेड़ती गेट के बाहर मिठाई नमकीन की दुकान है। वह सुबह दुकान पर जल्दी आता था। दुकान पर आए पिता का बेटा नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाद में युवक की बाइक को गुलाब सागर के निकट से बरामद कर लिया था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी पानी में उसका पता नहीं चल पाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: