जोधपुर, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल महानगर के 14 दिवसीय रक्तदान महाअभियान के तहत रविवार को बागर व रातानाडा प्रखण्ड में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। बागर के जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वेक्सीन से पूर्व रक्तदान करने का युवाओ में खासा उत्साह नज़र आया। आपातकाल में योगदान की भावना से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्लाज़्मा देने के लिए अपना नाम दर्ज कराया। दोपहर तक दोनों शिविर में 45 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विहिप जिला मंत्री महेंद्र गहलोत ने बताया कि विहिप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्लाज़्मा देने हॉस्पिटल जा रहे हैं। रविवार को अंकित मालवीय सहित अन्य ने प्लाज़्मा डोनेट कर दम तोड़ रहे मरीजों की जान बचाने में सहयोग किया। विहिप के निखिल चौहान , संजय पंवार, कपिल पंवार, प्रदीप सांखला, दिव्यांग खीची सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया।
ये भी पढ़े :- भामाशाह ने पुलिस को 10 ऑक्सीमीटर किए भेंट
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

