Doordrishti News Logo

साबरमती एक्सप्रेस से गिरने पर युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साबरमती एक्सप्रेस से गिरने पर युवक की मौत। लूणी स्टेशन के पास सलताना में ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक,जनहानि नहीं

लूणी थानाधिकारी हम्मीर सिंह ने बताया कि युवक की पहचान राजपूतों का बास,रानीवाड़ा जालोर निवासी गोपाल सिंह (44) पुत्र हड़वंत सिंह के रूप में हुई है। वह साबरमती एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। ट्रेन से कैसे गिरा,इसके बारे में पता नहीं लग पाया है।

Related posts: