Doordrishti News Logo

टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक,जनहानि नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक,जनहानि नहीं। शेरगढ़ क्षेत्र के सोईन्तरा गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गया। हादसे में ड्राइवर सुरक्षित रहा और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

शादी के बाद गहने-कैश लेकर फरार हुई दुल्हन

जानकारी के मुताबिक ट्रक बालोतरा की ओर जा रहा था। अचानक आगे का टायर फटने से ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सडक़ से उतरकर पलट गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में ट्रक को काफी नुकसान हुआ है,हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा,जिसे बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सुचारू कर दिया गया।