Doordrishti News Logo

गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव बाहर

जोधपुर, शहर के कुड़ी होद के पीछे तालाब में नहाने गया युवक पानी में डूब गया। अथक परिश्रम कर शव को बाहर निकाला जा सका। गोताखोरों को ऑक्सीजन सिलेण्डर लेकर पानी में उतरना पड़ा। शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिाकार अली ने बताया कि कुड़ी होद के पीछे सांसियों की ढाणी में रहने वाला 30 साल का जीतू पुत्र कानाराम सांसी आज दिन में कुड़ी होद के पीछे एक तालाब पर नहाने गया था। तब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया। इस पर परिजन उसे ढूंढते वहां पहुंचे।

Youth dies after drowning in pond behind kudi hod

बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। इस पर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बाहर निकलने के लिए पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया। ऑक्सीजन सिलेण्डर लेकर टीम पानी में उतरी। देर शाम तक जीतू सांसी के शव को बाहर निकाला जा सका। थानाधिकारी ने बताया कि वह नहाने के लिए वहां पर गया था। मगर पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस बारे में मर्ग की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े :- कीटनाशक के असर से दो की मौत

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026