किराणा दुकान से तेल का टीन लेकर भाग रहा युवक पकड़ा
जोधपुर,शहर के मेडिकल चौराहा के पास एक किराने की दुकान से तेल के टिन चुरा कर भाग रहे चोर को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और दुकानदारों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे शास्त्री नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े जाने के बाद पुलिस के डर से आरोपी गिड़गिड़ाता रहा लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी।
ये भी पढ़ें- डीजीपी ने सोशल मीडिया सेल को किया सुदृढ़
दरअसल मेडिकल चौराहे पर किराने की दुकान पर गुरुवार दोपहर 1.30 बजे के करीब बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने दुकान की रैकी करने के बाद मौका पाकर वहां रखे तेल के टिन को उठाया और भागने लगे। इसी दौरान पास के दुकानदार के हो-हल्ला करने पर आस-पास के लोगों व वहां खड़े ट्रैफिक पुलिस के प्रदीप सिंह और बिरदाराम ने आरोपी को पकड़ लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

