Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 में रेलवे पुलिस ने एक यात्री को सूर्यनगरी एक्सप्रेस से मुंबई जाने की फिराक में पकड़ा। संदिग्ध होने पर सामान की तलाशी ली गई। तब उसके पास से 3.350 किलोग्राम अफीम बरामद  हुई। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। अब पूछताछ की जा रही है।

रेलवे पुलिस अधीक्षक राशि डूडी डोगरा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों को गतिविधियों की चौकसी बदस्तूर जारी है। इसके लिए पुलिस उपअधीक्षक रेलवे प्रेमसिंह राजपुरोहित, रेलवे थानाधिकारी किशनसिंह चारण के सुपरविजन में टीम का गठन कर तलाशी और संदिग्ध लोगों की पड़ताल की गई। तब गठित टीम में शामिल एसआई धीरेंद्र कुमार, हैडकांस्टेबल रामदीन, कांस्टेबल सुनील, बुधाराम, राजूसिंह, मोहनलाल एवं मानाराम ने प्लेटफार्म संख्या 3 पर एक संदिग्ध युवक को सूर्यनगरी एक्सप्रेस से मुंबई जाने के फिराक में पकड़ा। उसके सामान की तलाशी लिए जाने पर पास में 3.350 किलोग्राम अफीम मिली। इस पर युवक लोहावट कस्बे के सामराउ स्थित इसरवालों की ढाणी निवासी राकेश पुत्र बलवंताराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया। एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढें – वाहन चोर सक्रिय, कमिश्ररेट पुलिस पंचायत चुनाव में व्यस्त

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026