आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार। शहर के रातानाडा क्षेत्र में आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्मी इंटेलिजेंस के कैप्टन की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सागर गुलेरिया (26) निवासी जालंधर,पंजाब के रूप में हुई है।

नाम किसी और का..सफर आपका…रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

पुलिस के अनुसार,23 अगस्त को आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट,जोधपुर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना अधिकृत पद पर तैनात हुए आर्मी इंटेलिजेंस कैप्टन की वर्दी पहनकर आर्मी एरिया और रातानाडा के आसपास घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान आरोपी के रातानाडा स्थित सुख सागर रेस्टोरेंट में बैठे होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे वर्दी सहित दस्तयाब कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर आर्मी अधिकारी बनकर जवानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था।

पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ देश के अलग- अलग राज्यों में ठगी से जुड़े मामले दर्ज हैं और कई महिलाओं से ठगी के मामले भी सामने आए हैं।
जांच में आरोपी के खिलाफ कच्छ-भुज (गुजरात),साइबर क्राइम थाना सास नगर (पंजाब) और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से जुड़े बैंक खातों पर विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की ठगी से संबंधित 7 ऑनलाइन साइबर शिकायतें,जबकि उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के खिलाफ 8 ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क,ठगी की रकम और अन्य मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related posts: