युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की, कीटनाशक से युवती की मौत
जोधपुर,जिले के ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली जबकि एक युवती की मौत कीटनाशक से हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों प्रकरण में मर्ग की कार्रवाई की है। फलोदी थाने में दी रिपोर्ट में नंदपुरी कॉलोनी फलौदी निवासी नेमाराम पुत्र हमीरा राम गवारिया ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र प्रकाश (28) ने घर पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा ग्रुप ने आंगनवाड़ी के बच्चों को किए जैकेट वितरित
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। संभवत: वह मानसिक तनाव में था। इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ चामू के देवानिया निवासी उम्मेद सिंह पुत्र जेठू सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री धापू (20) ने घर पर भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस पर तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी उपचार के बीच मौत हो गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

