Doordrishti News Logo

मतदान उपरांत सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

जोधपुर,मतदान उपरांत सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने की पहल की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस पर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर मतदान के उपरांत सेल्फी अपलोड करने वाले मतदाता को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 2612 मतदान दल मतदान कराने के लिए तैयार

उन्होंने बताया कि राज्य में 25 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर स्थापित सेल्फी पॉइंट से मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक पर क्लिक कर पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा। सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर अन्य लिंक प्रदर्शित कर दिया गया है जिस पर क्लिक करने पर राज्य के समस्त जिलों के जिलेवार लिंक प्रदर्शित किए गए है। संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करने पर उस जिले के पोर्टल से ई-प्लेज सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026