जल जीवन मिशन में योगी की सरकार का प्रदर्शन अनुकरणीय-शेखावत
जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरूवार को उत्तर प्रदेश प्रवास पर थे। उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कद्दावर भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ से भेंट की।
शेखावत ने कहा कि योगी आदित्य नाथ से मुलाकात सदा सुखद रहती है। उनके नेतृत्व में उप्र ने उत्तरोत्तर और समावेशी विकास किया है। विशेषकर बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि कर आम जनजीवन के स्तर को नए आयाम दिए गए हैं। जल जीवन मिशन में योगीजी की सरकार का प्रदर्शन अनुकरणीय है।

इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत की अगवानी कर स्वागत अभिनंदन किया। स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात और चर्चा के दौरान शेखावत ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य में आना और यहां लिखी जा रही विकास गाथा को बहुत समीप से पढऩा देखना विशेष रहता है। इसके बाद शेखावत ने लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ दर्शन किए और कहा कि श्री हनुमत कृपा से सारे काम बनते हैं। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक भी किया।
हर घर जल की संकल्पना के प्रति अत्यंत गंभीर
लखनऊ में शेखावत की मौजूदगी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएमकेएसवाई जल शक्ति अभियान एवं डीआरआईपी विस्तार पर समीक्षा बैठक हुई। इसमें लखनऊ के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एवं भूपेन्द्र भी उपस्थित थे।
इस दौरान शेखावत ने कहा कि निश्चित ही योगी हर घर जल की संकल्पना के प्रति अत्यंत गंभीर हैं। उनकी सजग सरकार का प्रदर्शन यह प्रमाणित भी करता है। बैठक में जल से जुड़े अन्य विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। समीक्षा में जनहित प्रथम प्राथमिकता था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

