Doordrishti News Logo

यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में अब इलेक्ट्रिक इंजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में अब इलेक्ट्रिक इंजन। रेलवे ने यशवंतपुर-बीकानेर- यशवंतपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में ट्रैक्शन परिवर्तन को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब यह ट्रेन हुबली से बीकानेर स्टेशनों के बीच आवागमन में इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 16587, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस जो 31 मई को यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी वह यशवंतपुर से हुबली स्टेशनों के मध्य डीजल इंजन तथा हुबली से बीकानेर स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

भुज-दिल्ली एक्सप्रेस हाउसफुल

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 16588, बीकानेर- यशवंतपुर एक्सप्रेस जो 2 जून को बीकानेर से रवाना होगी वह बीकानेर से हुबली स्टेशनों तक इलेक्ट्रिक इंजन तथा हुबली से यशवंतपुर स्टेशनों के बीच डीजल इंजन से संचालित की जाएगी।