Doordrishti News Logo

दो जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डि़ब्बों की बढ़ोतरी

जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),दो जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डि़ब्बों की बढ़ोतरी। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दो जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डि़ब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 22464/22463 बीकानेर-दिल्ली सराय- बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से दो से तीस जून तक एवं दिल्ली सराय से पांच जून से तीन जुलाई तक एक थर्ड एसी,एक द्वितीय शयनयान व एक साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में अब इलेक्ट्रिक इंजन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12463/12464 दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से तीन जून से एक जुलाई तक एवं जोधपुर से चार जून से दो जुलाई तक एक थर्ड एसी,एक द्वितीय शयनयान व एक साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।