Doordrishti News Logo

यादव समाज धूमधाम से मनायेगा जन्माष्टमी,सेवानिवृत्त सैनिकों का होगा सम्मान

बीएसएफ डीआईजी संजय यादव होंगे मुख्य अतिथि

जोधपुर, शहर में यादव अहीर समाज की ओर से 19 अगस्त को गांधी शांति प्रतिष्ठान रेजिडेंसी रोड पर जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाज कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। अध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएफ डीआईजी संजय यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान तकनीकी शिक्षा निदेशालय के पूर्व निदेशक दरिया सिंह यादव तथा सेवा निवृत्त कर्नल प्रकाश चंद यादव मंच सुशोभित करेंगे।

समाज के सह सचिव जगदीश यादव ने बताया कि इस जन्माष्टमी पर जल, थल, वायु सेना तथा पैरा मिलिट्री फोर्सेज के सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारियों तथा सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बच्चों की कृष्ण वेशभूषा, गायन, नृत्य प्रतियोगिताओं तथा श्रीकृष्ण प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: