Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया की पुण्य तिथि पर जोधपुर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धा से याद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।गौरव पथ महेन्द्रनाथ अरोड़ा सर्कल के समीप स्थित राजमाता की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, पूर्व मंत्री शंभुसिंह खेतासर, पूर्व जेडीए चैयरमेन प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणी सिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष डा. संगीता सोलंकी, सुभाष गहलोत, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, मण्डल अध्यक्ष राकेश बागरेचा, ललित पारवानी, सुनिल भाटी, मण्डल प्रभारी शिवकुमार सोनी, मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, पूजा राठी, अल्का पंवार, दीपक माथुर, जगदीश नायक, सावित्री गुर्जर, दीपक कडारा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि राष्ट्र विचारधारा और संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित विजिया राजे सिंधिया का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। उनके जीवन में किए गए संघर्ष से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलता है। लोकतंत्र विरोधी मानसिकता के प्रतीक आपातकाल के विरूद्ध उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

 

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026